फतेहपुर, मई 3 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के केवाई गांव में विवाद के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई किसान की मौत के मामले में पुलिस की अब तक की जांच में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जो चोंटें मिली हैं, वह भी सब एक तरफ से हैं। आरोपी पक्ष ने दीवार से गिरने की बात बताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की अब तक की जांच में दीवार से ही गिरकर घायल होने की आशंका अधिक है। बता दें कि केवाई निवासी 55 वर्षीय रमाकांत सिंह का अपने भाई फूल सिंह से एक मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- छत से धक्का देने से पिता की मौत, बेटा हुआ घायल बीते बुधवार शाम रमाकांत जब जानवरों का चारा पानी कर रहे थे, उसी दौरान भाई फूल सिंह से विवाद हुआ था। विवाद के दौरान रमाकांत घायल हो गए थे। परिजन कानपुर हैलेट अस्पताल ले गए थे। जहां ग...