कन्नौज, अप्रैल 4 -- कन्नौज l किसान की संदिग्ध मौत ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर मृतक के परिजन और ग्रामीण शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जिसे शराब में जहर मिलाकर अंजाम दिया गया। परिजनों के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के मलिकापुर निवासी 60 वर्षीय रामबाबू कटियार के पास गुरुवार रात फर्रुखाबाद से तीन लोग आए थे। सभी ने गांव के बाहर बने मकान में बैठकर शराब पी। आरोप है कि इन लोगों के जाने के कुछ ही देर बाद रामबाबू की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे आकाश कटियार का कहना है कि उसके पिता ने कुछ समय पहले एक जमीन का सौदा कराने में इन लोगों की मदद की थी। बैनामा होने के बाद जब उन्होंने अपनी तय कमीशन राशि मांगी, तो आरोपियों ने रंजिश मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.