बदायूं, जुलाई 12 -- बदायूं। दातागंज थाना क्षेत्र का है। गांव अंधरऊ निवासी गंगाजली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 जून की रात उनके पति उदयवीर अपनी कार से दातागंज से बदायूं की ओर जा रहे थे। बिहारीपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में ट्रैक्टर चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उदयवीर की मौके पर ही मौत हो गई। पति की मौत के सदमे के कारण तत्काल तहरीर नहीं दी जा सकी। अब पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...