किसान की मौत के मामले में नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, अगस्त 31 -- मुरादनगर,संवाददाता। थानाक्षेत्र के गांव कन्नौजा में खूनी संघर्ष में किसान की मौत के मामले में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तनाव को देखते हुए गांव में दूसरे दिन भी पुलिस फोर्स तैनात रही। गांव कन्नौजा में नाम के आगे भाई न लगाने को लेकर सोनू शर्मा, अंकित शर्मा के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे और तलवार से ताबड़तोड़ वार किए गए। इस संघर्ष में अंकित शर्मा के चाचा देवेंद्र शर्मा की मौत हो गई,जबकि अंकित,मनीष,सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पक्ष के लोगों ने एनकांउटर की मांग को लेकर रविवार रात को मुरादनगर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। एसीपी मसूरी सर्कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.