हरदोई, जनवरी 3 -- शाहाबाद। चकबंदी के दौरान पैतृक खेत बदले जाने से आहत किसान की मौत के मामले में उपसंचालक चकबंदी (डीडीसी), बंदोबस्त अधिकारी (एसओसी) और लेखपाल समेत आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मृतक के पिता की शिकायत पर की गई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर नरकतरा निवासी कल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान कानूनगो वीरपाल, बंदोबस्त अधिकारी पीसी उत्तम और उपसंचालक चकबंदी ज्ञानेश त्रिपाठी ने पैतृक खेत यथावत रखने के लिए उनसे 50 हजार रुपये मांगे। रुपये न देने पर उनका पैतृक खेत गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को दे दिया। कल्लू का कहना है कि उक्त खेत पर उनके पुरखों की समाधि है। इससे पूरा परिवार भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ था। उसे दूसरा खेत बदले में देने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.