किसान की मौत के मामले में जांच तक सीमित रही कार्रवाई
फिरोजाबाद, अक्टूबर 1 -- फिरोजाबाद,। मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में सात सितंबर को क्षयरोगी रोगी किसान का उपचार कराने के लिए आया बेटा दो सौ शैय्या तो कभी जिला अस्पताल की ओपीडी में भटकता रहा था। समय से उपचार नहीं मिलने से पिता ने टीवी वार्ड परिसर में ही दम तोड़ दिया था। जिम्मेदारों ने जांच कराने के लिए समिति बनाई लेकिन यह मामला सिर्फ जांच तक सीमित रह गया। नारखी थाना क्षेत्र के गांव आतीपुर निवासी 60 वर्षीय महावीर पुत्र नानूमल क्षय रोग से पीड़ित थे।
उपचार के प्रयास सात सितंबर की सुबह आठ बजे बेटा दिलीप कुमार परिजनों के साथ उन्हें एम्बुलेंस 108 से मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचा था। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसे 200 शैय्या ले जाने को कह दिया था। इसके बाद दिलीप उन्हें ई-रिक्शा से 200 शैय्या लेकर पहुंचा था। वहां काउंटर पर तैनात कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.