नोएडा, जनवरी 20 -- दादरी, संवाददाता। कूड़ी खेड़ा गांव में तीन दिन पहले खेत पर हुई किसान की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब भी स्पष्ट दिशा नहीं पकड़ सकी। पुलिस इस मामले को हत्या या हादसा, दोनों आधार पर देख रही है। किसान के मित्र के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उसके बयान दर्ज होने के बाद ही मामला सुलझ सकेगा। बदलपुर क्षेत्र के कूड़ी खेड़ा गांव के जंगल में शनिवार रात किसान कृष्ण पाल का शव मिला था। शव के बराबर में कृष्ण पाल का दोस्त सुंदर गंभीर रूप से घायल अवस्था में बेहोश पड़ा था। उसको ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुंदर का उपचार चल रहा है। घटनास्थल के पास दोनों की बाइक पड़ी थी। परिजनों का कहना है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं और रोजाना रात के समय जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेतों पर घूमने के लिए जाते थे। पुलिस को लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.