किसान की मौत: खेत की बाड़ में करंट दौड़ाने वाला गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 8 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। धान की नर्सरी डालने के लिए खेत में सबमर्सिबल पंप से पानी भरने गए किसान की करंट से मौत होने पर बाड़ लगाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। किसान की मौत से उसके घर में दूसरे दिन भी कोहराम मचा रहा।अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर निवासी 35 वर्षीय राजकुमार यादव रविवार सुबह घर से कुछ दूर स्थित खेत में धान की नर्सरी डालने के लिए पानी भरने गया था। गांव के शेर बहादुर सिंह की सबमर्सिबल पंप से पानी ले जाने के लिए पाइप बिछा रहा था। इस दौरान शेर बहादुर के खेत की मेड़ पर लगे बाड़ में उतरे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक की मां ने शेरबहादुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था। थाने के एसआई रविन्द्र कुमार मुखबिर की सूचना पर आरोपी शेरबहादुर सिंह को इलाके के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.