लखीमपुरखीरी, मई 27 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलियापुर से एक किसान की भैस चोरी हो गई। तहरीर पुलिस को दी गई है। ग्राम आलियापुर निवासी सुरेश कुमार पुत्र रामलाल का कहना है कि मंगलवार 26 मई की शाम उसकी भैंस चोरी हो गई। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन भैंस का कोई सुराग नहीं लग सका। किसान ने पुलिस से मामले की जांच कर भैंस बरामद करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- घर के बाहर बंधे डेढ़ लाख के भैंसे चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...