रामपुर, फरवरी 1 -- मिलकखानम। पशु चोरों ने किसान के घर को निशाना बना लिया। दीवार कूद कर घर में आए चोर किसान की भैंस खोलकर ले गए। जबकि दिन में दूसरे किसान की दो बकरियां चोरी हो गई हैं। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के महुनगर गांव का है। गांव निवासी किसान मोहम्मद राशिद अपने घर में सो रहा था।शनिवार रात किसी समय अज्ञात चोर घर के अंदर आ गए। चोर किसान की भैंस और उसके बच्चे को लेकर फरार हो गए। सुबह तड़के किसान ने अपने पशु गायब देख तो उसके होश उड़ गए। इससे पहले दिन में भी गांव के ही एक किसान की बकरियां चोरी हो गई हैं। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.