किसान की भूमि पर रेलवे विभाग ने दिया जबरन कब्जा करने की धमकी
जौनपुर, अप्रैल 25 -- जंघई (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र में रेलवे विभाग पर एक किसान ने अपनी निजी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी समेत मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ को शिकायती पत्र देकर जमीन का सीमांकन कराने और रेलवे के अतिक्रमण से बचाने की मांग की है। ग्राम बमानियाँव, तहसील मछलीशहर निवासी प्रकाश चन्द्र पाठक ने डीएम जौनपुर, मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ और एसडीएम मछलीशहर को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनकी भूमिधरी आराजी की कई गाटा जमीन रेलवे विभाग की जमीन से सटी हुई है।प्रकाश चंद पाठक के मुताबिक उनकी जमीन का सीमांकन पहले हो चुका है और वह खेती-बाड़ी का काम करते हैं। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जे की कोशिश, एसएसपी से शिकायत आने वाले समय में इस जमीन को व्यावसायिक रूप भी देने की उनकी योजना बन रही है। अब रेलवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.