मधुबनी, मार्च 16 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। लखनौर प्रखंड के सोनारपट्टी गांव की एक बेटी ने अपनी मेधा के दम पर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे इलाके का मान बढ़ाया है। गांव के किसान अरुण कुमार की पुत्री सुप्रीता कुमारी ने बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट 'बीसीईबीसी कन्या आवासीय 2 विद्यालय' की प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के बाद सुप्रीता का चयन सरकारी आवासीय विद्यालय के लिए हो गया है, जहां उसे कक्षा 6 से 12वीं तक की शिक्षा के साथ-साथ भविष्य में मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी। वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय सोनारपट्टी में कक्षा 5 की छात्रा सुप्रीता अपनी पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रही हैं। विद्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार, वह कक्षा 1 से 4 तक लगातार अपने स्कूल की टॉपर रही हैं औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.