किसान की बेटी बनी बिहार पुलिस सिपाही, परिवार सहित क्षेत्र में खुशी
बांका, मई 28 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत बन्दरी गांव की बेटी प्रतिमा कुमारी ने बिहार सिपाही चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसान दिलचन्द यादव की पुत्री प्रतिमा कुमारी ने औरंगाबाद में योगदान देकर अपने सपनों को नई उड़ान दी है। प्रतिमा की सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रतिमा ने अपनी सफलता का श्रेय मां सुशीला बड़े भाई कपिल यादव, अपने पति बबलु यादव तथा जीजाजी अनिल यादव को दिया है, जिनके सहयोग और प्रेरणा से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। यह भी पढ़ें- अभावों को मात दे पीरो की बेटी अंशु सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल प्रतिमा शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने मैट्रिक, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.