फतेहपुर, मार्च 6 -- विजयीपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव एकडला की बेटी ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली रंजना सिंह सेंगर ने शुक्रवार को घोषित हुए यूपीएससी परीक्षा परिणाम में 629वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने का सपना साकार किया।रंजना की सफलता की खबर मिलते ही उनके घर से लेकर गांव तक खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर मिठाइयां बांटी और बधाई दी। वर्तमान में खागा कोतवाली के पास निवास कर रहे रंजना के पिता गुड्डू सिंह सेंगर किसान हैं, जबकि मां संगीता देवी गृहणी हैं। मेधा की प्रारंभिक शिक्षा खागा कस्बे के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हुई। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर से बीटेक और एमट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.