किसान की बेटी बनीं IAS अफसर, पहली ही पोस्टिंग में सासाराम की SDM बनीं प्रिया रानी
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- IAS Priya Rani UPSC Success Story: बिहार की प्रशासनिक सेवाओं में एक नया और बेहद प्रेरणादायक नाम जुड़ा है-IAS प्रिया रानी। 2024 बैच की इस युवा आईएएस अधिकारी ने रोहतास जिले के सासाराम अनुमंडल में सब-डिविजनल ऑफिसर (SDM) के रूप में पदभार संभाला है। एक बेहद साधारण किसान परिवार की बेटी से लेकर देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा की कमान संभालने तक का प्रिया रानी का सफर लाखों युवाओं के लिए उम्मीद की एक नई किरण है।किसान परिवार से नाता और शानदार पढ़ाई प्रिया रानी मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कुरकुरी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता एक किसान हैं और माता गृहणी हैं। घर की आर्थिक परिस्थितियां सामान्य होने के बावजूद उनके माता-पिता ने उनकी शिक्षा में कभी कोई कमी नहीं आने दी। प्रिया शुरू से ही पढ़ाई में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.