किसान की बेटी पहुंची अमेरिका
फतेहपुर, जून 4 -- जहानाबाद। मन में कुछ कर गुजरने और कड़ी मेहनत वालों के लिए मंजिल खुद ब खुद कदम चूमती है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है डिघरुवा गांव के किसान प्रदीप मिश्रा की बेटी वंशिता मिश्रा ने। क्षेत्र के श्री शक्ति डिग्री कॉलेज से बीसीए कर वंशिता मिश्रा मुम्बई की एक प्रतिष्ठित कम्पनी में टीसीएस में ज्वाइनिंग ली। लेकिन मन में और आगे बढ़ने का हौसला बरकरार रखा। और अपनी प्रतिभा के बलबूते पर ऐसी छाप छोडी कि मेधा को दक्षिण अमेरिका के उरूग्वे में एक नये प्रोजेक्ट के लिए बुला लिया गया। वंशिता को अमेरिका जाने के लिये एयरपोर्ट पर भेजने गए पिता प्रदीप मिश्रा, मां कृष्णा सहित विद्यालय प्रबंधक विनय त्रिवेदी ने बेटी को आर्शीवाद दिया। इस दौरान इन सभी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.