बिहारशरीफ, मार्च 23 -- किसान की बेटी पल्लवी बनी विज्ञान की जिला टॉपर डॉक्टर बन गरीबों का करना चाहती है इलाज फोटो : पल्लवी साइंस : पल्लवी कुमारी, जिला टॉपर, चंडी प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल। चंडी, एक संवाददाता। चंडी के भगवानपुर स्थित प्रोजेक्ट राम किशुन भीम लाल 10 2 बालिका उच्च विद्यायल की साइंस की छात्रा पल्लवी कुमारी ने सभी विषय में डिस्टिंकशन अंक के साथ 464 नंबर लाकर जिला का मान बढ़ाया है। वह विज्ञान संकाय में जिला टॉपर बनी है। किसान की बेटी पल्लवी कुमारी डॉक्टर बन गरीबों का इलाज करना चाहती है। प्रखंड के मुरला बिगहा के किसान मनोज कुमार की पुत्री ने गांव में रहते हुए यह कारनामा किया है। इससे पूरा परिवार गौरवान्वित है। पिता मनोज कुमार ने बताया कि पल्लवी शुरू से ही काफी मेधावी थी। मां गृहिणी हैं। एक भाई एक बहन में यह छोटी है। पल्लवी ने बताय...