किसान की बेटी खुशबू बनीं सहायक राज्य कर आयुक्त
रुद्रपुर, जून 3 -- गूलरभोज, संवाददाता। गूलरभोज के कोपा कृपाली गांव की बेटी खुशबू डोगरा ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। किसान ओमप्रकाश डोगरा की पुत्री खुशबू का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की परीक्षा के माध्यम से सहायक राज्य कर आयुक्त (वित्त विभाग) पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दी। खुशबू इससे पूर्व वर्ष 2025 में भी यूकेपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के पद पर चयनित हो चुकी हैं। उन्होंने हाईस्कूल की शिक्षा जीके कॉन्वेंट इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट की शिक्षा एएनके इंटर कॉलेज, गूलरभोज से प्राप्त की। यह भी पढ़ें- नीरज ने राज्य कर अधिकारी पद पर हासिल की पांचवी रैंक इसके बाद उन्होंने सूरजमल विश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.