नई दिल्ली, मार्च 10 -- लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अचानक हरियाणा के गोहाना पहुंचे। वह यहां गांव मदीना में एक किसान संजय की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। यह वही किसान हैं, जिनके खेत में राहुल ने साल 2023 में ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई की थी। सुबह करीब सवा 10 बजे राहुल यहां पहुंचे थे। रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई लोगों ने उनका हरियाणवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। जब राहुल शादी वाले घर में जाने लगे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से कहा-राहुल भाई राम-राम। राहुल हाथ जोड़कर मुस्कराए और आगे बढ़ गए। राहुल करीब एक घंटे तक शादी वाले घर में रुके। इस दौरान दूध के साथ चूरमा भी खाया।संजय बोले, हमें लगा राहुल भूल गए होंगे किसान संजय ने कहा कि 25 फरवरी को बड़े भाई और गांव के सरपंच के साथ दिल्ली में राहुल ...