गोपालगंज, मार्च 23 -- मांझागढ़। एक संवाददाता। प्रखंड के गौसिया गांव निवासी किसान महानंद मिश्रा की पुत्री व डीजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डूमरिया की छात्रा ऋतिका कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। साथ ही जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऋतिका की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने उसकी इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि ऋतिका कुमारी मैट्रिक परीक्षा में भी जिला टॉपर रह चुकी है। साधारण किसान परिवार से आने वाली ऋतिका ने सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। उसके पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.