मुरादाबाद, जनवरी 8 -- मुरादाबाद। पाकबड़ा के मोढ़ातैय्या गांव में किसान द्वारा पशुओं को ठंड से बचाने के लिए चहारदीवार बना ली। इस पर प्राधिकरण के सुपरवाइजर बाउंड्रीबाल तोड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। किसान को बुलडोजर के जरिए ध्वस्त करने की धमकी दी। किसान ने चहारदीवार नहीं तोड़ने की गुहार लगाई। इस पर दस हजार रुपये की डिमांड की गई। जानकारी पर भाकियू नेता नौ सिंह तक पहुंची। वह प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे। कहा कि पूरे महानगर में अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है। किसान की चहारदीवार तोड़ने के लिए प्राधिकरण के सुपरवाइजर पहुंच गए। आरोप लगाया कि उससे 10 हजार रुपये की भी डिमांड की गई। कहा कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के बाहर होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। लेकिन मौजूद अफसरों से दो टूक कहा कि किसान की चहारदीवार तोड़ी गई तो बड़ा आंद...