सहरसा, जुलाई 2 -- सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उटेशरा गांव में मंगलवार देर रात 55 वर्षीय किसान शत्रुघ्न यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह थाना गेट के समीप मुख्य सड़क जाम कर आगजनी तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक शत्रुघ्न यादव उटेशरा वार्ड-तीन के रहने वाले थे। पीड़ित परिजनों के अनुसार, शत्रुघ्न यादव बाबा चिमनी के समीप अपने बासा पर सो रहे थे। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और उनके मुंह में गमछा बांध दिया। इसके बाद लाठी-डंडे तथा लोहे के रॉड से हमला कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- सहरसा : सलखुआ में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने ...