कानपुर, सितम्बर 23 -- बिधनू। कठारा के दयालपुर गांव में रास्ते से मवेशी हटाने को लेकर किसान की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दयालपुर निवासी किसान जितेंद्र यादव 17 सितंबर को मवेशियों को चराने के लिए जंगल की ओर जा रहे थे। रास्ते में मवेशियों को हटाने को लेकर बाइक सवार युवकों से उनका विवाद हो गया। दबंगों ने जितेंद्र के साथ मारपीट कर दी। हैलट में भर्ती जितेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस पर परिजन ने शिव बालक समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना पर सिंहपुर निवासी आरोपित शिव बालक को कठारा क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपितों ...