गाजीपुर, मई 22 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिधौना रेलवे हाल्ट के अप लाइन पर बुधवार की देर शाम खेत से लौट रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय राकेश यादव पुत्र स्व. रामकृत यादव निवासी ईशोपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राकेश यादव खेत से घर लौट रहे थे। तभी पवन एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11062) की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी गीता यादव, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- खेत से लौट रहे किसान की ट्रेन से कटकर मौत सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ क...