फिरोजाबाद, अप्रैल 29 -- जसराना तहसील क्षेत्र में बैनामा कराने के लिए तहसील आ रहे एक बुजुर्ग किसान को दो युवकों से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट के बहाने किसान की जेब से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। शोर मचाने पर आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव दभारा निवासी रामगोपाल बुधवार सुबह अपनी जमीन का बैनामा कराने के लिए तहसील आ रहे थे। मुस्तफाबाद रोड पर पैदल जा रहे रामगोपाल के पास बाइक पर सवार दो युवक रुके। युवकों ने उनसे बातचीत शुरू की और तहसील जाने की बात सुनकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया।पीडित का आरोप है कि दोनों युवक उन्हें तहसील तक छोड़ने के बजाय रास्ते में ही कहीं उतार कर जाने लगे। उन्होंने बड़ी चालाकी से किसान की जेब में रखे 50 हजार रुपये की नकदी में से एक गड्डी पार कर दी थी। रामगोपाल ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.