बरेली, अप्रैल 19 -- फरीदपुर, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस में फरीदपुर पहुंचे डीएम ने खानपुर गांव के किसान की जमीन का गलत अंश निर्धारण दर्ज करने की शिकायत पर कानूनगो ताहिर अली को सस्पेंड कर दिया। एक्सईएन को बिजली ट्रिपिंग में सुधार की चेतावनी दी। नवादिया कल्यानपुर गांव में फसल काटने के आरोपी को भूमाफिया घोषित करने के निर्देश दिए। सहायक अध्यापक को प्रभारी बनाने पर बीईओ की फटकार लगाई। इस दौरान कुल 106 शिकायतें आईं जिसमें आठ का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम अविनाश सिंह पहुंचे। इस दौरान फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- लेखपाल ने मेड़बन्दी-समतलीकरण की लगाई भ्रामक रिपोर्ट खानपुर गांव के कृष्णपाल गंगवार ने शिकायत की कि लेखपाल ने उनकी कृषि भूमि के अंश निर्धारण की सही रिपोर्ट दी...