मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में चार दिन पूर्व टोका-टाकी करने पर बेटियों ने पिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी नाबालिग बेटी को उसके पे्रमी ने नींद की गोलियां लाकर दी। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। प्रेमी को वारदात की जानकारी भी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में बीते शनिवार की रात किसान रामप्रसाद की उसकी बेटियों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। शव को बेटी कोमल व नाबलिग से कमरे के दरवाजे पर रख दिया था। पुलिस की जांच के बाद हत्या का खुलासा हुआ था। पुलिस ने किसान की बेटी कोमल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि नाबालिग को बाल सम्प्रक्षेण गृह पर भेजा गया था। दोनों बेटियों ने वारदात से पहले पूरे परिवार को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खि...