समस्तीपुर, मई 12 -- ताजपुर। प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर वार्ड पांच में सोमवार की रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने राजेंद्र कुमार चौधरी नामक किसान के खेत में लगे घिउरा, करेला आदि सब्जी की फसल को काटकर बर्बाद कर दिया। किसान को इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह खेत देखने जाने पर हुई। फसल को नुकसान पहुंचाने से किसान को काफी आर्थिक क्षति हुई है। पीड़ित किसान ने बताया कि वे ठीका बटाई खेत लेकर उसमें सब्जी की खेती करते हैं। उसी से परिवार का खर्चा चलता है। बड़ी उम्मीद से पूंजी लगाकर वे लगभग पंद्रह कट्ठा खेत में घिउरा, करेला, कद्दू, भिंडी आदि सब्जी की खेती किये थे। कुछ सब्जियां निकलने भी लगी थी। अच्छी आमदनी होने की उम्मीद जगी थी। इसी बीच बीती रात किसी असामाजिक तत्व ने जलन की भावना से पूरे खेत में घिउरा, करेला की जड़ को काटकर बर्बाद कर दिय...