बहराइच, जनवरी 14 -- बहराइच/पयागपुर। पयागपुर थाना क्षेत्र के बघेल ताल के पास खेत की रखवाली को गए सपा नेता के अधेड़ पिता की हत्या कर दी गई। कातिलों ने आंखों को फोड़ दिया। निर्ममता से हत्या कर शव केले के खेत स्थित मड़हे फेंक दिया। देर तक जब वह घर नहीं आए तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खून से लथपथ लहूलुहान शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ पयागपुर हर्षिता तिवारी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। एसपी रामनयन सिंह, एएसपी सिटी अशोक कुमार सिंह नें घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली है। पयागपुर थाने के कोट बाजार निवासी वार्ड नम्बर 11 के सभासद व सपा लोहिया वाहिनी के पयागपुर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष विवेक यादव विष्णु के अधेड़ पिता जगदेव यादव (47) पुत्र सीताराम यादव मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.