शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- निगोही। काश्तकार की किताब फेंक देने से नाराज विधायका ने कैशियर को जमकर फटकार लगाई। गुरूवार को निगोही का एक काश्तकार लेन-देन के कार्य से बैक आफ बड़ौदा गया था। बैक के कैशियर ने अभद्रता करते हुए काश्तकार की किताब फेक दी। काश्तकार ने तिलहर विधायिका से कैशियर की शिकायत कर दी। थोड़ी देर बाद विधायक सलोना कुशवाहा बैक पहुंच गई। कैशियर को जमकर फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी। बैक मैनेजर के समझाने पर उनका गुस्सा शांत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...