संभल, जून 17 -- थाना धनारी पुलिस ने किसान की करंट लगने से हुई मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी को मझोला फतेहपुर स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- किसान की करंट लगने से मौत के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेलघटना का विवरण थाना क्षेत्र के गांव हरफरी निवासी किसान निहाल सिंह (65) रविवार सुबह अपने खेत में बैलों से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान बैल पड़ोसी खेत के चारों ओर लगाए गए कंटीले तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। बैल को बचाने के प्रयास में किसान निहाल सिंह भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में किसान और बैल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद मृतक के पुत्र अवधेश की तहरीर पर पुलिस ने प्रताप और ओमपाल के खिलाफ भारतीय न्याय ...