किसान की आत्महत्या पर कांग्रेस का प्रदर्शन
हरदोई, मई 21 -- हरदोई। ग्राम पूरा बहादुर निवासी किसान रणवीर सिंह 'गुड्डू' की आत्महत्या के मामले में निवर्तमान जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग उठाई। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाये। डॉ. अजीमुश्शान, साधू सिंह सोमवंशी, शशि बाला वर्मा, राजेश कुमार पाण्डेय, शिव कुमार राठौर, अकील खान, कमल सिंह, श्रीप्रकाश मिश्रा, अशोक दीक्षित मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यालय पर मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.