किसान किसी को राशि का भुगतान न करें : महासभा
रांची, मई 18 -- रांची, संवाददाता। झारखंड प्रदेश किसान महासभा ने किसानों को आगाह करते हुए कहा है कि कुछ लोग झारखंड उच्च न्यायालय में दायर आदेश का हवाला देकर स्वयं को किसान महासभा का पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि बता रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। महासभा ने किसानों से अपील की है कि ऐसे लोगों के बहकावे में आकर किसी प्रकार की राशि का भुगतान न करें, क्योंकि इस संबंध में सरकार की ओर से अभी कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। संगठन का कार्यालय रांची समाहरणालय के बी-ब्लॉक स्थित कमरा नंबर-05 में संचालित है, जहां किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- किसानों के मुद्दे पर भाजपा पाकुड़ की बैठक, 20 मई को प्रखंड मुख्यालय में देगी धरना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.