गोंडा, मार्च 22 -- वजीरगंज (गोंडा), संवाददाता। वजीरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनबरसा स्थित खेत में शनिवार को एक किसान का शव आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता पाया गया। सुबह सरसों काटने के लिए हंसिया और रस्सी लेकर घर से निकले किसान को जब उसकी पत्नी खेत पर पहुंची तो पेड़ पर लटका शव देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह फूट-फूटकर रो पड़ी। मृतक की शिनाख्त होल्लापुर तेलियन पुरवा निवासी भूसौली कोरी पुत्र भगवती (53) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी माया देवी ने बताया कि उनके पति शनिवार की सुबह करीब 10 बजे सरसों काटने के लिए हंसिया और रस्सी लेकर साइकिल से खेत की ओर निकले थे। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ था और वे सामान्य मनःस्थिति में घर से गए थे। जब माया देवी स्वयं सरसों काटने के लिए खेत पहुंचीं तो आम के पेड़ पर शव लटकता देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.