बिजनौर, जून 4 -- जलीलपुर। क्षेत्र के गांव स्याली निवासी रामकरन सिंह पुत्र जगराम सिंह खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। मंगलवार को साइबर ठगों ने किसान को लालच देकर मोबाइल हैक कर लिया। खाते सेRs.80 हजार उड़ा लिए। किसान ने जानकारी कर साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा कर भारतीय स्टेट बैंक में जाकर साइबर ठगों की जानकारी देकर खाता बंद कर दिया। इससे पहले भी दो सप्ताह पूर्व रवाना निवासी साजिद मलिक को लोन का झांसा देकर साइबर ठगों नेRs.40 हजार ठग लिए थे। तीन माह पहले नारनौर निवासी को भी ठगों ने अपनी जालसाजी में लेकर थोड़ी-थोड़ी रकम करके 1 लाख 20 हजार अपने खाते में डलवा लिए थे। लगातार साइबर ठगों ने एक के बाद एक कई लोगों को ठग लिया है कोई भी नए एप्स अंजान एप्लीकेशन से बचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...