हाजीपुर, मार्च 31 -- लालगंज, संवाद सूत्र प्रखंड के शाहदुल्लापुर गांव से एक बार फिर प्रतिभा की मिसाल सामने आई है। नित्यानंद शर्मा और सुधा शर्मा के पुत्र कौशिक कुमार ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 475 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। जिले में भी वन टू टेन में स्थान बनाया है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। पिता किसान हैं, प्राइवेट काम भी करते हैं और मां गृहणी हैं। कौशिक उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहदुल्लापुर के छात्र हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता पर कौशिक ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय उनके माता-पिता,भाई और ट्यूशन के टीचर कुमार हेमन्त को जाता है, साथ जिन्होंने हर कदम पर उनका हौस...