किसान का बेटा प्रियांश बनना चाहता है न्यूरोलॉजिस्ट
देहरादून, जुलाई 18 -- देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) के छात्र प्रियांश सैनी ने नीट परीक्षा में 614 अंक हासिल कर शानदार सफलता अर्जित की है। प्रियांश बलूनी ग्रुप के इंटीग्रेडिट एजूकेशन सिस्टम के तहत नीट की तैयारी कर रहा था। प्रियांश सैनी ने पहले ही प्रयास में यह सफलता अर्जित की है। प्रियांश सैनी का कहना है कि वह एम्स में दाखिला लेना चाहता है और भविष्य में न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहता है। प्रियांश सैनी के पिता घनश्याम सैनी उत्तर प्रदेश के शामली के निकट कांदला गांव में खेती करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। प्रियांश के मुताबिक उसने बलूनी स्कूल 11 वीं कक्षा में ज्वाइन किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : रुपौली के छात्र को नीट में मिली सफलता स्कूल में उसे नीट की कोचिंग दी गयी। बलूनी ग्रुप के एमडी विपिन बलूनी ने आर्थिक मदद भी की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.