किसान का बेटा निखिल बना वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर
बुलंदशहर, जून 11 -- गांव मवई के किसान परिवार ने इतिहास रच दिया। खेती-किसानी करने वाले दिनेश शर्मा के बड़े बेटे निखिल शर्मा इंडियन एयर फोर्स में शॉर्ट सर्विस कमीशन फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। निखिल की इस उपलब्धि से पूरा परिवार और गांव गर्व से भर गया है। निखिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अगस्त 2025 में एएफ कैट परीक्षा दी थी और बीते 8 जून को रिजल्ट घोषित हुआ है।दिनेश शर्मा गांव में खेती के साथ एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट भी हैं। उन्होंने बताया कि निखिल ने बुलंदशहर के एक निजी स्कूल से 10वीं-12वीं पास की, फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी मैथ ऑनर्स किया। इसके बाद देशसेवा का जज्बा लेकर बिना किसी कोचिंग के ही एयर फोर्स की ए एफ कैट परीक्षा पास कर ली। निखिल की मां सोनी शर्मा गृहणी हैं और सिलाई कर घर चलाने में हाथ बंटाती हैं। परिवार फिलहाल बुलंदशहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.