सहरसा, मार्च 6 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी अंचल क्षेत्र के सुगमा गांव में बुधवार की दोपहर बाद आग लगने से एक किसान का अनाज वगैरह रखने वाला बासा जलकर राख हो गया। जिस अगलगी में किसान को हजारों रूपये की नुकसान पहुंचा है। अगलगी की सूचना पर पहुंचे अग्निशामक तथा ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि अगलगी के घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। घटना के संबंध में राजद के प्रखंड अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सहुरिया पंचायत के वार्ड नंबर 4 सुगमा गांव निवासी छत्री यादव के बासा में आग लगने से पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बासा में अनाज सहित अन्य सामान रखा हुआ था। जो सभी जलकर राख हो गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.