किसान कार्यशाला गढ़पुरा में 17 को
बेगुसराय, जून 10 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। खरीफ मौसम में कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ने के लिए बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखंड में 17 जून को किसान प्रशिक्षण सह कर्मशाला शुरू होगी। कृषि विभाग के अनुसार किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देने, मौसम आधारित कृषि तकनीकों से अवगत कराने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 17 जून को गढ़़पुरा में प्रखंड स्तरीय किसान कर्मशालाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक प्रखंड में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। कृषि वैज्ञानिक, तकनीकी पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी किसानों को प्रशिक्षण देंगे। वहीं, इस संबंध में कृषि अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने बताया कि खरीफ की बेहतर खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाएं उत्पादन व आय: डॉ.राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.