रुडकी, अप्रैल 6 -- रुड़की। कांग्रेस की जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता रणविजय सैनी ने की। इस दौरान उनका पगड़ी व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वक्ताओं ने उनके योगदान को प्रेरणादायक बताया। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार और महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान कलीम खान, सुभाष सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...