आगरा, जून 16 -- किसान मिलेट्स प्रोसेसिंग, पैकिंग एवं विपणन केंद्र स्थापित कर सकते हैं। इसके अलावा मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं मिलटेस स्टोर भी खोलने पर कृषि विभाग सहायता करेगा। यह सब काम होगा मिलेट्स पुनरुद्धार अभियान के जरिए। जनपद कासगंज मिलेट्स (श्रीअन्न) उत्पादन के मामले में प्रदेश के प्रमुख जिलों में पहचान है। यहां की जलवायु और भूमि मिलेट्स की खेती के लिए अनुकूल होने के कारण बड़ी संख्या में किसान इसका उत्पादन कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया मिलेट्स पुनरुद्धार अभियान किसानों के लिए आय बढ़ाने का बड़ा माध्यम बन सकता है। सरकार की ओर से मिलेट्स के उत्पादन के साथ-साथ उसके प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लिए 28 तक आवेदन इसके तहत...