सीतामढ़ी, जून 21 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के वितरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। इस अवसर पर किसानों को कृषि से संबंधित नवीनतम तकनीकों, सरकारी योजनाओं तथा खरीफ मौसम की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता कार्यक्रम है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के विभिन्न कार्यों में सहयोग मिलता है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को खरीफ मौसम में वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए जागरूक किया गया।किसानों यह भी पढ़ें- वैज्ञानिकों न...