किसान और फैक्ट्रीकर्मी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
कानपुर, जून 17 -- कानपुर। शहर में अलग-अलग थानाक्षेत्र में किसान और फैक्ट्रीकर्मी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। महाराजपुर के बदलुआपुर निवासी 23 वर्षीय अतुल यादव किसान थे। परिवार में मां उमाकांती और तीन भाई हैं। चाचा मनोज ने बताया कि मंगलवार रात अतुल ने फ्रूटी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन कांशीराम अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं बर्रा के नरपत नगर निवासी 45 वर्षीय फैक्ट्रीकर्मी पंकज बाजपेयी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने के दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। साथी कर्मचारी उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.