सीतामढ़ी, अप्रैल 6 -- शिवहर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला परिषद् की बैठक रविवार को स्थानीय अनुमंडल चौक स्थित एटक कार्यालय में पार्टी नेता सत्यनारायण ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य सह जिला प्रभारी अजय कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अफसरशाही हावी है। गरीबों के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाएं भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। वास भूमि रहित भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराने में सरकार विफल रही है। गरीब असहाय महसूस कर रहे हैं। किसानों के गेहूं की खरीदारी नहीं हो रही है। किसान औने-पौने दाम पर बिचौलियों के हाथों गेहूं बेचने पर विवश है। बैठक में सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी 1 जून को समाहरणालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन कर समाहरणालय जाम करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.