किसान एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने कुंवर पाल सिंह
रुडकी, अक्टूबर 2 -- रुड़की। किसान एसोसिएशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मुल्लन सिंह ने कुंवर पाल सिंह को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। 21 सितंबर को जारी मनोनयन पत्र में उन्होंने बताया कि संगठन के सुचारू संचालन और दैनिक कार्यों के निष्पादन के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुंवर पाल सिंह ग्राम मुकन्दपुर, डाकघर खेड़ा मुगल, जिला सहारनपुर निवासी हैं। मनोनयन के साथ ही उन्हें संगठन के दैनिक क्रियाकलाप, व्यवस्था एवं अन्य कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.