किसान उपायुक्त कार्यालय को घेरेंगे
फरीदाबाद, मई 27 -- पलवल,सरसमल। एमएसपी, बढ़ती महंगाई और फसल मुआवजे की मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को पलवल में हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मोर्चा ने जून के पहले सप्ताह में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का फैसला लिया। जाट धर्मशाला में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा की विस्तारित बैठक की अध्यक्षता चेतराम चौहान ने की, जबकि संचालन मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने किया। बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत के मुकाबले काफी कम है। मोर्चा ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी तय करने और फसलों की खरीद की गारंटी देने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- न्यूनतम समर्थन मूल्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.