सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सीतामढ़ी। जिला कृषि विभाग की ओर से शुक्रवार को पूरे जिले में किसान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर सभी प्रखंडों तथा कई गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। जिला कृषि कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22 वीं किस्त जारी की गई। जिसके तहत देशभर के किसानों के बैंक खातों में सहायता राशि भेजी गई। कृषि विभाग के अनुसार जिले में कुल 2 लाख 46 हजार 105 किसान प्रधानमंत्री किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.