किसान इंटर कॉलेज में विभिन्न प्रजाति के रोपे गए पौधे
चंदौली, जुलाई 16 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत गुरुवार को किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर परिसर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राजेश कुमार की देखरेख में विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कुल 90 पौधे लगाए। इस दौरान नीम, पीपल, बरगद, नींबू, चीकू, यूकेलिप्टस, सागौन, आम तथा बेल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण विद्यालय परिसर में किया गया। पौधरोपण में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.