किसान इंका में 530 बच्चों और शिक्षकों ने ली हिमालय प्रतिज्ञा
काशीपुर, सितम्बर 9 -- काशीपुर। कुंडेश्वरी स्थित किसान इंटर कॉलेज में बुधवार को हिमालय बचाओ अभियान के तहत 530 बच्चों और शिक्षकों को हिमालय बचाने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. किरन सिंह ने विद्यार्थियों को हिमालय के महत्व और संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हिमालय की रक्षा केवल सरकार या किसी संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- पछुवादून, जौनसार बावर में पर्यावरण प्रेमियों ने ली हिमालय प्रतिज्ञा यह भी पढ़ें- नवोदय इंटर कॉलेज के बच्चों ने ली हिमालय बचाने की प्रतिज्ञा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.